लखनऊ: प्रस्तावित MDR चार्ज के विरोध में समाजवादी व्यापार सभा ने किया प्रदर्शन, आर्थिक बोझ पड़ने की जताई आशंका
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मंशा के अनुरूप तथा समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल की सहमति से समाजवादी व्यापार सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के निर्देशानुसार
स्पेशल रिपोर्ट अभिलाष भट्ट
लखनऊ/जनमत न्यूज़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मंशा के अनुरूप तथा समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल की सहमति से समाजवादी व्यापार सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के निर्देशानुसार आज 12 अक्टूबर को जनपद लखनऊ में समाजवादी व्यापार सभा के जिला संगठन के नेतृत्व में चयनित प्रमुख बाजार हाइडिल स्कूटर इंडिया रोड और तेलीबाग बाजार में केन्द्र सरकार द्वारा 15 अक्टूबर, से लागू होने वाले UPI भुगतान पर प्रस्तावित 0.04% MDR चार्ज के विरोध में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया गया।
समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं लखनऊ मंडल प्रभारी पं० शुभम राय एवं संजय यादव जिलाध्यक्ष व्यापार सभा के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और विरोध संबंधी तख्तियाँ लेकर तथा थाली-चम्मच बजाकर प्रस्तावित MDR चार्ज के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने की आशंका तथा डिजिटल भुगतान व्यवस्था पर इसके संभावित प्रभावों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से संजय यादव जिलाध्यक्ष व्यापार सभा लखनऊ, रवि वर्मा स्वर्णकार जिला महासचिव, सतीश गुप्ता राष्ट्रीय सचिव व्यापार सभा, शुभम राय प्रदेश सचिव एवं लखनऊ मंडल प्रभारी व्यापार सभा, सहदेव शर्मा प्रदेश सचिव व्यापार सभा, नितिन धानुक विधानसभा अध्यक्ष सरोजिनी नगर, अजय नागर बाजार अध्यक्ष,
मनोज यादव जिला सचिव , नुरुल हुदा जिला उपाध्यक्ष व्यापार सभा , बिपिन यादव जिला सचिव व्यापार सभा, आशीष गुप्ता जिला सचिव, संदीप यादव जिला सचिव , जैद खान, सुनील रावत पार्षद प्रतिनिधि , गुड्डू रावत , तारा चंद यादव, पतंजलि यादव, विशाल यादव, कृष्णा गौतम, रवि सिंह, मान सिंह सहित तमाम व्यापारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।।



