कुशीनगर: जूनियर हाईस्कूल की छात्रा की मौत मामले में नया मोड़, कब्र से निकाला गया शव; होगा पोस्टमार्टम

उप्र के कुशीनगर जनपद के रामकोला के महुअवां कंपोजिट जूनियर हाईस्कूल की छात्रा की मौत मामले में नया मोड़ सामने आया है। अब डीएम के निर्देश पर आज मजिस्ट्रेट की निगरानी में छात्रा का शव कब्र से बाहर निकाला गया।

कुशीनगर: जूनियर हाईस्कूल की छात्रा की मौत मामले में नया मोड़, कब्र से निकाला गया शव; होगा पोस्टमार्टम
Published By- Diwaker Mishra

कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट  

कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के कुशीनगर जनपद के रामकोला के महुअवां कंपोजिट जूनियर हाईस्कूल की छात्रा की मौत मामले में नया मोड़ सामने आया है। अब डीएम के निर्देश पर आज मजिस्ट्रेट की निगरानी में छात्रा का शव कब्र से बाहर निकाला गया।

मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। गौरतलब है कि 24 सितंबर को स्कूल में कक्षा सात की छात्रा नेहा भारती अचानक बेहोश हो गई थी। रामकोला सीएचसी से मेडिकल कॉलेज पडरौना ले जाते समय रास्ते में छात्रा की मौत हो गई थी।

घटना के वक्त स्कूल में एकमात्र शिक्षक के मौजूद नहीं होने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया था और दहाउर चौराहे पर छात्रा का शव रखकर प्रदर्शन किया था। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया, जिसके बाद हुआ था बच्ची को कब्र में दफनाया गया था।

बीएसए ने शिक्षक योगेंद्र श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया था। अब कब्र से निकाल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।