औरैया: पुलिया से टकराई तेज रफ्तार अनियंत्रित कार, कई लोग गंभीर रूप से घायल
उप्र के औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा का स्टीकर लगी कार पुलिया से टकराकर क्षतिग्रस्त होने की खबर है।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा का स्टीकर लगी कार पुलिया से टकराकर क्षतिग्रस्त होने की खबर है।
UP79AD8990 नंबर की फ्रॉन्क्स कार जूहीखा मार्ग पर बबाइन चौकी क्षेत्र में हादसे का शिकार हुई। तेज रफ्तार के चलते कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में कार सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को उपचार के लिए अयाना सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

Janmat News 
