कुशीनगर: तमकुहीराज SDM के रवैये से नाराज़ पीड़ित परिवार का DM आवास पर धरना, मनाने में जुटीं एसडीएम

उप्र के  कुशीनगर जिले के तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक रवैये को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

कुशीनगर: तमकुहीराज SDM के रवैये से नाराज़ पीड़ित परिवार का DM आवास पर धरना, मनाने में जुटीं एसडीएम
Published By- Diwaker Mishra

कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट

कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के  कुशीनगर जिले के तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक रवैये को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। राजापाकड़ स्थित सिताराम चौराहे पर जमीन विवाद से परेशान पीड़ित परिवार ने देर रात जिलाधिकारी (DM) आवास पहुंचकर धरना शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि मामला एक अधिवक्ता और पीड़ित पक्ष के बीच जमीन विवाद का है, जो पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि अधिवक्ता पक्ष अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए विवादित जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है।

पीड़ित पक्ष के अनुसार गुड्डू विश्वकर्मा के परिवार में हाल ही में उनके जवान भाई की गंभीर बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। इसी बीच शोक की स्थिति में होने के बावजूद अधिवक्ता पक्ष ने तहसील प्रशासन के साथ मिलकर जमीन कब्जाने की प्रक्रिया तेज कर दी।

पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने प्रशासन से केवल 45 दिन का समय मांगा था, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय प्रशासन ने सख्ती दिखाई। आरोप है कि धारा 151 में कार्रवाई करते हुए बिना किसी ठोस खतरे के पीड़ित पक्ष के सदस्य को जेल भेज दिया गया और जमानत तक नहीं दी गई।

इस कार्रवाई से आक्रोशित परिवार के लोग देर रात किराए के DM आवास पहुंचे और न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। वहीं, एक और गंभीर आरोप सामने आया है कि मौके पर जानकारी लेने पहुंचे एक स्थानीय पत्रकार के साथ अधिवक्ता ने बदसलूकी की।

बड़ा सवाल?

क्या प्रशासन दबाव में काम कर रहा है?

क्या पीड़ित को न्याय मिलेगा या प्रभावशाली पक्ष हावी रहेगा?

फिलहाल, मामला तूल पकड़ता जा रहा है और अब सभी की नजर जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।