मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने जनसुनवाई के दौरान पहुंचे फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना।

मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट 

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने जनसुनवाई के दौरान पहुंचे फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।

जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की बात सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनशिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए उनका निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में आने वाले नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।