मोदी सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल के तहत प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक नोएडा पंकज सिंह रहे। उनके साथ जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी, सदर विधायक पल्टूराम सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

मोदी सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल के तहत प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन
REPORTED BY - GULAM NAVI, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

बलरामपुर/जनमत न्यूज। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर मंगलवार को बलरामपुर में प्रोफेशनल मीट (प्रबुद्ध सम्मेलन) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक नोएडा पंकज सिंह रहे। उनके साथ जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी, सदर विधायक पल्टूराम सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन एवं वंदे मातरम के साथ किया गया। मुख्य वक्ता पंकज सिंह ने कहा कि “आज का भारत किसी के सामने दबता नहीं है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर जैसे शौर्य दिखाए हैं। कांग्रेस सरकारों ने देश को भ्रष्ट नीतियों से नुकसान पहुँचाया जबकि मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी है।”
पंकज सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने महिला, युवा, किसान, व्यापारी सभी वर्गों के लिए कार्य किया है।

 उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा और जर्मनी को पीछे छोड़ देगा। कार्यक्रम में तुलसी पार्क में मोदी सरकार के 11 वर्षों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया गया और पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।
कार्यक्रम में सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला एवं नगर निकाय प्रमुख, महिला प्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी वर्ग शामिल रहा।