कुशीनगर: पुलिस बूथ के नजदीक हाथ-पैर बंधी हालत में अचेत मिला युवक, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

उप्र के कुशीनगर जनपद में पुलिस बूथ से 50 मीटर दूर हाथ-पैर बंधी हालत में युवक के मिलने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के तुर्कपटी थाना क्षेत्र राजापाकड़ चौराहे का है।

कुशीनगर: पुलिस बूथ के नजदीक हाथ-पैर बंधी हालत में अचेत मिला युवक, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Published By- Diwaker Mishra

कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट

कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के कुशीनगर जनपद में पुलिस बूथ से 50 मीटर दूर हाथ-पैर बंधी हालत में युवक के मिलने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के तुर्कपटी थाना क्षेत्र राजापाकड़ चौराहे का है।

जानकारी के अनुसार राजापाकड़ पुलिस बूथ के पास झाड़ियों में युवक अचेत मिला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस देर से पहुंची। इस घटना से पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे। पुलिस युवक की पहचान व घटना के कारणों की जांच में जुटी है।