लखीमपुर खीरी: नीट पेपर लीक होने के चलते छात्र ने की आत्महत्या, ABVP ने किया विरोध प्रदर्शन
उप्र के लखीमपुर खीरी जिले से एक बेहाग दुखद मामला सामने आया है जिसमें नीट का पेपर लीक होने से आहत छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के लखीमपुर खीरी जिले से एक बेहाग दुखद मामला सामने आया है जिसमें नीट का पेपर लीक होने से आहत छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
सूचना मिलते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) के लोगों द्वारा आज लखीमपुर कलेक्ट्रेट परिसर में विशाल धरना प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से पेपर लीक की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही करने के लिए एक संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी खीरी अंजनी कुमार सिंह को देते हुए उन्होंने अपनी मांग रखी और जिला प्रशासन पर पीड़ित मतृक छात्र के परिजनों को तत्काल सहायता प्रदान करने को कहा।
पुलिस पर आरोप लगाया कि जिस समय छात्र का पोस्टमार्टम हो रहा था उस समय मौके पर पुलिस नहीं मौजूद थी। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि मृतक छात्र के घर पर क्षेत्रीय तहसील के एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को भेजकर उनको सांत्वना दी और उचित कार्यवाही का आश्वासन भी दिया।

Janmat News 
