चंदौली में फल-सब्जी कारोबारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, वेंडिंग जोन बनाने की मांग

उप्र के चंदौली जनपद के मुगलसराय में फल-सब्जी कारोबारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया है। तीन सूत्री मांगों को लेकर फल-सब्जी विक्रेताओं ने मोर्चा खोल दिया है।

चंदौली में फल-सब्जी कारोबारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, वेंडिंग जोन बनाने की मांग
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद के मुगलसराय में फल-सब्जी कारोबारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया है। तीन सूत्री मांगों को लेकर फल-सब्जी विक्रेताओं ने मोर्चा खोल दिया है।

फल-सब्जी विक्रेताओं ने स्थायी फल-सब्जी मंडी और वेंडिंग जोन बनाने की मांग की है। फल-सब्जी जैसे कच्चे माल को नो-एंट्री से मुक्त करने की भी मांग की गई है।

व्यापारियों ने कहा मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा और कारोबार बंद रहेगा। एसोसिएशन अध्यक्ष चौधरी नारायण प्रसाद सोनकर के नेतृत्व में धरना शुरू हो गया है। व्यापारियों का दावा है कि करीब 20 वर्षों से मांगों को लेकर अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं।