संभल: आंधी-बारिश ने छीन लीं दो परिवारों की खुशियां, हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत
उप्र के संभल जिले में आंधी और बारिश ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। 13 मई को कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव गगेटा में तेज आंधी और बारिश के दौरान हुए हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट
संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जिले में आंधी और बारिश ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। 13 मई को कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव गगेटा में तेज आंधी और बारिश के दौरान हुए हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद प्रदेश सरकार की ओर से प्रभारी मंत्री धर्मवीर सिंह प्रजापति पीड़ित परिवारों से मिलने उनके घर पहुंचे और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
संभल के कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव गंगेहेटामें 13 तारीख को आई तेज आंधी और बारिश के दौरान हुए हादसे में भगवान सिंह और नीमवती की मौत हो गई थी।
घटना के बाद प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री धर्मवीर सिंह प्रजापति पीड़ित परिवारों से मिलने गांव पहुंचे। प्रभारी मंत्री ने दोनों परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि यह बेहद दुखद घटना है।
उन्होंने बताया कि नीमवती के पति का भी करीब 8 महीने पहले निधन हो चुका था, जबकि भगवान सिंह के पीछे दो छोटे-छोटे बच्चे हैं और परिवार खेती के सहारे जीवन यापन कर रहा है।
मंत्री धर्मवीर सिंह प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लिया है और दोनों परिवारों के खातों में सहायता राशि भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को भी निर्देश दिए गए हैं कि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाए।
मंत्री ने बताया कि दोनों परिवारों के लिए आवास और बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा, साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर परिस्थिति में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।
“भगवान सिंह और नीमवती दोनों की मृत्यु बेहद दुखद है। मुख्यमंत्री जी ने घटना का संज्ञान लिया है। सहायता राशि दोनों परिवारों के खातों में पहुंच चुकी है। जिला प्रशासन से बात हुई है। परिवारों के लिए आवास और बच्चों की पढ़ाई की भी व्यवस्था कराई जाएगी। सरकार हर समय इनके साथ खड़ी है।”

Janmat News 
