प्लास्टिक सैक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं
आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि प्रशासन द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट —
चंदौली/जनमत न्यूज। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक नगर फेज-1 में स्थित एक प्लास्टिक बैग (सैक) बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लपटें विकराल रूप धारण कर गईं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि प्रशासन द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों और फैक्ट्री कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। प्लास्टिक सामग्री अधिक होने के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे फैक्ट्री को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। नुकसान का आंकलन फिलहाल किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर तैनात है और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन द्वारा आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.