फिरोजाबाद: गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर सपा की महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

गैस सिलेंडर की कमी से आमजन को हो रही परेशानी एवं गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकत्रियां उप्र के फिरोजाबाद जिला मुख्यालय पर पहुंची एवं एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

फिरोजाबाद: गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर सपा की महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Published By- Diwaker Mishra

फिरोजाबाद से विमल कुमार सिंह की रिपोर्ट  

फिरोजाबाद/जनमत न्यूज़। गैस सिलेंडर की कमी से आमजन को हो रही परेशानी एवं गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकत्रियां उप्र के फिरोजाबाद जिला मुख्यालय पर पहुंची एवं एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

समाजवादी पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष ने नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन फिरोजाबाद एसडीएम को सौंपा।

ज्ञापन सौपने के दौरान महिला सपा कार्यकर्ता हाथ में स्लोगन लिखी हुई तख्तियां लेकर ‘मोदी तेरी तानाशाही’, ‘योगी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी’ जैसे नारे लगाते नजर आई।

आमजन को हो रही गैस सिलेंडर की परेशानी एवं बढ़ती गैस की कीमतों को लेकर ये ज्ञापन सौंपा गया है। गैस सिलेंडर की काला बाजारी रोकने, नियमति रूप से गैस सिलेंडर मिले, ऑर्चर्जिंग पर सख्त कार्यवाही, आम नागरिकों को समय गैस सिलेंडर दिया जाय जैसी इन तमाम मांगों को लेकर ये ज्ञापन दिया गया।