औरैया: 4.5 करोड़ की लागत से होगा होमगार्ड्स कार्यालय का निर्माण, होमगार्ड्स मंत्री ने किया भूमि पूजन
उप्र के औरैया जनपद के भाग्यनगर ब्लॉक के ग्राम सेहुद में 4.5 करोड़ की लागत से होमगार्ड्स कार्यालय का निर्माण होगा। नए राजकीय भवन के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हो गया।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के भाग्यनगर ब्लॉक के ग्राम सेहुद में 4.5 करोड़ की लागत से होमगार्ड्स कार्यालय का निर्माण होगा। नए राजकीय भवन के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हो गया।
इस दौरान होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया व सदर विधायक गुड़िया कठेरिया भी मौजूद रहीं।
यह नया कार्यालय भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। वर्तमान में छोटे भवन के कारण कर्मचारियों व आगंतुकों को होती परेशानी है।

Janmat News 
