मुजफ्फरनगर: दलित युवक पर हमले का मामला, न्याय की मांग तेज; भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में दलित परिवार के युवक पर हुए हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है। थाना कोतवाली क्षेत्र के रामपुरी निवासी किरणपाल पुत्र सेवाराम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में दलित परिवार के युवक पर हुए हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है। थाना कोतवाली क्षेत्र के रामपुरी निवासी किरणपाल पुत्र सेवाराम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि परिवार पर जानलेवा हमला हुआ और गंभीर चोटें आईं, बावजूद इसके पुलिस ने मामले में हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। परिवार का कहना है कि यह कार्रवाई घटना की गंभीरता के अनुरूप नहीं है, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं।
इस मामले में अब सामाजिक संगठनों ने भी हस्तक्षेप शुरू कर दिया है। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष रजत कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि यदि पुलिस द्वारा जल्द उचित धाराओं में कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए धरना-प्रदर्शन करेगा।
पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है। वहीं, इस प्रकरण को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और पुलिस की आगामी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Janmat News 
