फर्रुखाबाद में अनोखा वीडियो वायरल, युवती के पैरों पर लेट रहा युवक; युवती ने पहचानने से किया मना
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में युवक का भरे बाजार युवती के पैरों पर लेटने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक बाइक से उतर कर युवती के पैरों पर लेटा दिखाई दे रहा है।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में युवक का भरे बाजार युवती के पैरों पर लेटने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक बाइक से उतर कर युवती के पैरों पर लेटा दिखाई दे रहा है।
मामला फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र के नितगंजा दक्षिण बाजार का है जहां युवती के पैर पकड़कर लेटने का नजारा लोगो ने देखा। युवक करीब आधा घंटे तक युवती के पैर पकड़े रहा।
युवती ने युवक को पहचानने से मना कर दिया। इसको प्यार कहे या कोई और वजह। युवक पूरे होश में था, कोई नशा नहीं किए था। कुछ देर बाद युवक खुद उठकर बाइक पर सवार होकर बिना कुछ कहे चला गया। युवक का युवती के पैर पकड़ना चर्चा का विषय बना है।

Janmat News 
