मुजफ्फरनगर: सड़क हादसे में दिवंगत होमगार्ड के परिवार को मिला आर्थिक संबल, मिली ₹40 लाख की बीमा राशि

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए होमगार्ड स्वर्गीय श्री अर्जुन के परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के वेतन खाते के अंतर्गत ₹40 लाख की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया।

मुजफ्फरनगर: सड़क हादसे में दिवंगत होमगार्ड के परिवार को मिला आर्थिक संबल, मिली ₹40 लाख की बीमा राशि
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए होमगार्ड स्वर्गीय श्री अर्जुन के परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के वेतन खाते के अंतर्गत 40 लाख की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया।

आज कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बीमा राशि का चेक दिवंगत होमगार्ड की माता श्रीमती मौसम देवी को सौंपा गया। इस दुखद घड़ी में परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही धनराशि के सदुपयोग के निर्देश दिए गए।

परिवार की भविष्य की आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 20 लाख की धनराशि दिवंगत होमगार्ड की पुत्री के नाम से सावधि जमा (FD) के रूप में सुरक्षित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर जिला कमांडेंट होमगार्ड्स अंकिता श्रीवास्तव, पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख राजिंदर पाल तथा उप मंडल प्रमुख आर.एल. दास उपस्थित रहे।

यह पहल सड़क दुर्घटना में अपने परिजन को खोने वाले परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने और कठिन समय में उन्हें सहारा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।