बलरामपुर: आज कालूबनकट आएंगे CM योगी; डीआईजी, डीएम व एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

उप्र के बलरामपुर जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार को प्रस्तावित आगमन को लेकर ब्लॉक श्रीदत्तगंज के ग्राम सभा कालूबनकट में तैयारियां तेज हो गई हैं।

बलरामपुर: आज कालूबनकट आएंगे CM योगी; डीआईजी, डीएम व एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार को प्रस्तावित आगमन को लेकर ब्लॉक श्रीदत्तगंज के ग्राम सभा कालूबनकट में तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री के आगमन के लिए हेलीपैड का निर्माण कराया गया है।

शुक्रवार को डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए।

सदर विधायक पलटूराम ने बताया कि मुख्यमंत्री बलरामपुर और उतरौला विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे और उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला सक्रिय है।

कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड निर्माण सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। डीआईजी व जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुकेश कुमार रस्तोगी, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों में तेजी आई है।