मुजफ्फरनगर: ‘एक शाम देश के नाम’ कार्यक्रम में शहीदों को नमन, जनमत न्यूज़ के संवाददाता संजय कटारिया सम्मानित

मुजफ्फरनगर जिले के देश हित और वीर शहीदों की स्मृति को समर्पित ‘एक शाम देश के नाम’ कार्यक्रम भावनात्मक माहौल में आयोजित किया गया।

मुजफ्फरनगर: ‘एक शाम देश के नाम’ कार्यक्रम में शहीदों को नमन, जनमत न्यूज़ के संवाददाता संजय कटारिया सम्मानित
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट  

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जिले के देश हित और वीर शहीदों की स्मृति को समर्पित एक शाम देश के नामकार्यक्रम भावनात्मक माहौल में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश की सुरक्षा, सम्मान और एकता शहीदों के त्याग की देन है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इस अवसर पर निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जनमत न्यूज़ के नियम संवाददाता संजय कटारिया को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि समाज और देश की सच्ची तस्वीर सामने लाने में पत्रकारों की भूमिका अहम है।

सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए पत्रकार संजय कटारिया ने कहा कि यह प्रेरणा उन्हें और अधिक जिम्मेदारी के साथ सच लिखने की ताक़त देती है। उन्होंने संकल्प लिया कि वे आगे भी देश, समाज और शहीदों के सम्मान में अपनी कलम को समर्पित रखेंगे।