लखीमपुर खीरी: ओवरलोड ट्रक से मोटरसाइकिल की टक्कर, तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

उप्र की लखीमपुर खीरी में एक बार फिर ओवरलोड मौरंग से भरे ट्रक ने तीन लोगों को रौंदकर दिया जिससे तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

लखीमपुर खीरी: ओवरलोड ट्रक से मोटरसाइकिल की टक्कर, तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत
Published By- Diwaker Mishra

लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट  

लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र की लखीमपुर खीरी में एक बार फिर ओवरलोड मौरंग से भरे ट्रक ने तीन लोगों को रौंदकर दिया जिससे तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

थाना नीमगांव क्षेत्र के अंतर्गत शिवाला मोड़ पर ओवरलोड मोरंग से भरे ट्रक ने मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग थे जिसमें एक व्यक्ति की जान बच गई है जिसका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

मृतक खुशबू देवी 20 वर्ष पत्नी फूलचंद, अभ्यास उम्र 2 वर्ष पुत्र अरविंद, मोहिनी 24 वर्ष पत्नी अरविंद कुमार एक ही परिवार के थे जिनकी दर्दनाक मौत हो गई। कहीं ना कहीं जिस तरीके से जिले में ओवरलोड वाहन दौड़ रहे हैं जिनका खामियाजा भोले भाले लोगों को अपनी जान देकर उठाना पड़ रहा है।