मुजफ्फरनगर एसएसपी ने सुनी जन शिकायतें, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
शासन के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। शासन के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना।
एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।


