उरई प्रशासन का अवैध खनिज परिवहन पर बड़ा प्रहार, रात्रि में चले अभियान में 16 ट्रक सीज

उप्र के उरई जनपद में थाना दिवस में आए आयुक्त झांसी मंडल कृष्ण कुमार ने टोल प्लाजा से ओवरलोड परिवहन को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। इस दौरान वे उप-जिलाधिकारी कालपी विनय मौर्य को फटकार लगाते नजर आए।

उरई प्रशासन का अवैध खनिज परिवहन पर बड़ा प्रहार, रात्रि में चले अभियान में 16 ट्रक सीज
Published By- Diwaker Mishra

उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट 

उरई/जनमत न्यूज़। उप्र के उरई जनपद में थाना दिवस में आए आयुक्त झांसी मंडल कृष्ण कुमार ने टोल प्लाजा से ओवरलोड परिवहन को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। इस दौरान वे उप-जिलाधिकारी कालपी विनय मौर्य को फटकार लगाते नजर आए।

उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि टोल प्लाजा से लेकर कालपी तक ओवरलोड परिवहन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगना चाहिए। इसी तारतम्य में जनपद में अवैध खनन, बिना रॉयल्टी खनिज परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है।

जिलाधिकारी समीर ने भी निर्देशित कर कालपी एवं कदौरा क्षेत्र में चलाए गए विशेष रात्रिकालीन चेकिंग अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 16 ट्रकों को सीज किया गया। अभियान में उपजिलाधिकारी कालपी, क्षेत्राधिकारी कालपी एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न मार्गों पर खनिज परिवहन में लगे वाहनों की सघन जांच की।

देर रात तक चले इस अभियान में बिना रॉयल्टी खनिज परिवहन, ओवरलोडिंग एवं अन्य अनियमितताओं के मामले सामने आने पर 16 ट्रकों को सीज करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त वाहन संचालकों में खलबली मच गई।

अधिकारियों ने किया कि बिना रॉयल्टी खनिज परिवहन, निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर चलने तथा नियमों का उल्लंघन कर राजस्व को क्षति पहुंचाने वाले वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। झांसी के आयुक्त कृष्ण कुमार की ओवरलोडिंग पर नाराजगी के

बाद जिलाधिकारी समीर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपद में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी निगरानी रखी जाए। ऐसे मामलों में नियमित चेकिंग के साथ आकस्मिक अभियान भी चलाए जाएं।