मुजफ्फरनगर रिजर्व पुलिस लाइन में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया।

मुजफ्फरनगर रिजर्व पुलिस लाइन में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट  

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश विभाजन की त्रासदी में प्राणोत्सर्ग करने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभाजन की त्रासदी के दौरान जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध ने कहा कि देश का विभाजन किसी भीषण त्रासदी से कम नहीं था। स्वतंत्रता प्राप्ति के दौरान लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया, वहीं विभाजन की त्रासदी ने भी बड़ी संख्या में परिवारों को गहरे दर्द और पीड़ा से गुजरने के लिए मजबूर किया। 

उन्होंने कहा कि देश के विभाजन ने लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक एवं मानसिक रूप से गहरा आघात पहुंचाया। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन पीड़ाओं, संघर्षों और बलिदानों को याद करने का अवसर है, साथ ही यह दिवस हमें भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना को समाप्त कर आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव एवं एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

 कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि इतिहास की त्रासद घटनाओं से सीख लेकर समाज में आपसी विश्वास, शांति और भाईचारे की भावना को और मजबूत किया जाना चाहिए। 

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नई मंडी सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी खतौली श्रीमती रूपाली राय, क्षेत्राधिकारी जानसठ ऋषिका सिंह, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित रिजर्व पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। 

मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विभाजन की त्रासदी में प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को एकता, सद्भाव और राष्ट्रहित की भावना के प्रति जागरूक करने का संदेश देता है।