बुलंदशहर: ग्राम प्रधान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, हरकत में आया पुलिस प्रशासन

उप्र के बुलंदशहर जनपद में ग्राम प्रधान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर सामने आ रहिओ है। मामला जनपद के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बगसरा का है।

बुलंदशहर: ग्राम प्रधान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, हरकत में आया पुलिस प्रशासन
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद में ग्राम प्रधान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर सामने आ रहिओ है। मामला जनपद के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बगसरा का है।

प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम प्रधान शोरन सिंह आज सुबह घर से मंदिर घूमने के लिए निकले थे। इसके बाद से उनकी मौत हो गई, लेकिन मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। गांव में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कई थानों की पुलिस बल तैनात की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।