प्रतापगढ़: मंत्री मयंकेश्वर सिंह की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा
उप्र के प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार को आजादी के जश्न और देशभक्ति के रंग में सराबोर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने तिरंगा यात्रा की अगुवाई की।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार को आजादी के जश्न और देशभक्ति के रंग में सराबोर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने तिरंगा यात्रा की अगुवाई की। यात्रा में हजारों की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा हादीहाल से शुरू होकर भरत चौक होते हुए कंपनी गार्डेन तक पहुंची। यात्रा के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी तिरंगा हाथ में लेकर यात्रा में हिस्सा लिया। बच्चों और युवाओं में देशभक्ति का जोश देखते ही बन रहा था।
यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर समेत जिले के कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
भव्य तिरंगा यात्रा ने पूरे प्रतापगढ़ को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश देते हुए पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की।




