कुशीनगर: नारायणी नदी में अचानक आई बाढ़, युवक और किशोरी लापता; तलाश अभियान जारी
उप्र के कुशीनगर जनपद में नारायणी नदी में अचानक आई बाढ़ की दो अलग-अलग घटनाओं में युवक और किशोरी के लापता होने की खबर सामने आ रही है। मामला जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के नारायणी नदी का है।
कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट
कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के कुशीनगर जनपद में नारायणी नदी में अचानक आई बाढ़ की दो अलग-अलग घटनाओं में युवक और किशोरी के लापता होने की खबर सामने आ रही है। मामला जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के नारायणी नदी का है।
मिली जानकारी के अनुसार नारायणी नदी में अचानक आई बाढ़ के तेज बहाव में डूबने से 24 वर्षीय मोबिन आलम और 17 वर्षीय अनुष्का निषाद लापता है। शिवपुर निवासी मोबिन आलम खेती के दौरान नदी में बहा, जबकि गैनहीं जंगल निवासी अनुष्का निषाद खेत से लौटते समय तेज धारा की चपेट में आ गई।
बता दें कि नेपाल की पहाड़ियों पर लगातार बारिश के बाद नारायणी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। सूचना पर पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम तलाश अभियान में जुटी है।


