पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, बस्ती व बहराइच में लगा कैंप

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश चन्द के निर्देशन में लखनऊ मण्डल में निरन्तर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, बस्ती व बहराइच में लगा कैंप
Published By- Diwaker Mishra

लखनऊ से शैलेंद्र शर्मा की रिपोर्ट 

लखनऊ/जनमत न्यूज़। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश चन्द के निर्देशन में लखनऊ मण्डल में निरन्तर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज बस्ती स्थित मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, कार्यालय तथा बहराइच स्टेशन पर एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डा. मो. मुसक्किर, सीएमपी एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बस्ती स्टेशन पर कार्यरत 15 निविदा स्वच्छता कर्मियों तथा 04 रेलवे कर्मचारियों सहित कुल 19 कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा बहराइच स्टेशन पर 10 कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परार्मश प्रदान किया गया।