रायबरेली: विधवा पेंशन लाभार्थियों से फैमिली आईडी जमा करने की अपील, 25 अगस्त है अंतिम तारीख
उप्र के रायबरेली जनपद में पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिला पेंशन (विधवा पेंशन) का लाभ ले रहीं महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।
रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट
रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के रायबरेली जनपद में पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिला पेंशन (विधवा पेंशन) का लाभ ले रहीं महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने सभी पेंशन लाभार्थियों से अपील की है कि वे अपनी फैमिली आईडी अथवा राशन कार्ड संख्या 25 अगस्त 2026 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि जिन लाभार्थियों का किसी कारणवश अभी तक राशन कार्ड नहीं बन पाया है, वे जनसुविधा केंद्र के माध्यम से फैमिली आईडी बनवा सकती हैं। फैमिली आईडी बनवाने के बाद उसकी संख्या संबंधित कार्यालय में निर्धारित तिथि तक जमा करना अनिवार्य होगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि 25 अगस्त तक फैमिली आईडी अथवा राशन कार्ड संख्या उपलब्ध नहीं कराने वाली लाभार्थियों की वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही की पेंशन का भुगतान संभव नहीं हो सकेगा। ऐसे में पेंशन लाभार्थियों से समय सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए आवश्यक दस्तावेज जल्द उपलब्ध कराने की अपील की गई है।







