संभल में लुटेरी दुल्हन गैंग का खुलासा, महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
उप्र के संभल जनपद पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का खुलासा किया है। गैंग के सदस्य शादी के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी करते थे।
संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट
संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का खुलासा किया है। गैंग के सदस्य शादी के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी करते थे। इतना ही नहीं, होटल के कमरों में हिडन कैमरे लगाकर अश्लील वीडियो बनाए जाते थे और फिर वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया जाता था।
पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग के खिलाफ अब तक पांच मामले सामने आ चुके हैं। पूरी कार्रवाई का एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने खुलासा किया है।
पूरा मामला संभल के थाना रजपुरा क्षेत्र में पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गैंग के सदस्य शादी के नाम पर भोले-भाले और अविवाहित लोगों को अपने जाल में फंसाते थे।
आरोप है कि गैंग की महिला सदस्य शादी के बाद लोगों का सामान लेकर फरार हो जाती थी। वहीं, गैंग के सदस्य लोगों को प्रेम जाल में फंसाकर होटल के कमरों में ले जाते थे, जहां हिडन कैमरे की मदद से अश्लील वीडियो बनाए जाते थे।
इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जाता था, पुलिस नें इस गैंग के खिलाफ अब तक पांच मामले सामने आ चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस गैंग से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पूरे मामले का खुलासा संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने किया है।







