रायबरेली: 40 वर्षों की निष्ठा व संघर्ष का दिया हवाला, सपा कार्यकर्ता ने नेतृत्व से की यह मांग

उप्र के रायबरेली जनपद में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष/जिला सचिव मोहम्मद सलीम खान ने पार्टी नेतृत्व को संबोधित एक विस्तृत आवेदन पत्र जारी किया है.

रायबरेली: 40 वर्षों की निष्ठा व संघर्ष का दिया हवाला, सपा कार्यकर्ता ने नेतृत्व से की यह मांग
Published By- Diwaker Mishra

रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट

रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के रायबरेली जनपद में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष/जिला सचिव मोहम्मद सलीम खान ने पार्टी नेतृत्व को संबोधित एक विस्तृत आवेदन पत्र जारी कर अपने चार दशक के राजनीतिक जीवन, संगठनात्मक योगदान और संघर्षों का उल्लेख करते हुए पार्टी में उचित सम्मान एवं जिम्मेदारी दिए जाने की मांग की है।

अपने तीन पृष्ठीय आवेदन पत्र में सलीम खान ने कहा है कि वह समाजवादी विचारधारा से लंबे समय से जुड़े रहे हैं और समाजवादी पार्टी के गठन काल से ही सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2002 से 2007 तक यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए पार्टी के विभिन्न आंदोलनों, धरना-प्रदर्शनों, साइकिल यात्राओं, प्रशिक्षण शिविरों और राष्ट्रीय अधिवेशनों में सक्रिय भागीदारी की।

उन्होंने दावा किया कि किसान आंदोलन, सीएए-एनआरसी विरोधी कार्यक्रमों समेत कई जन आंदोलनों में हिस्सा लेने के दौरान उन्हें गिरफ्तारी और जेल भी जाना पड़ा। इसके अलावा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष और बाद में जिला सचिव के रूप में संगठन को मजबूत करने का कार्य किया।

पत्र में सलीम खान ने मतदाता सूची पुनरीक्षण, फॉर्म-6 भरवाने, बूथ प्रबंधन और संगठन विस्तार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का भी उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी और विचारधारा के लिए निरंतर कार्य करते हुए उन्होंने अपने स्वास्थ्य की भी परवाह नहीं की।

अंत में उन्होंने कहा कि लगभग 40 वर्षों तक पार्टी और समाजवादी विचारधारा को समर्पित रहने के बावजूद उनके समर्पण, संघर्ष और मेहनत का अपेक्षित मूल्यांकन नहीं हो सका। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से उनके योगदान पर विचार कर उचित सम्मान और जिम्मेदारी प्रदान करने की अपील की है।