पीलीभीत: नूरानपुर रामकथा में शामिल हुए CM योगी, कहा- श्रीराम का जीवन आदर्श और प्रेरणा का स्रोत

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पीलीभीत जनपद के नूरानपुर मुड़िया स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पहुंच कर पूजा अर्चना की और रामकथा को भी सुना। इसके बाद उन्होंने अमृत सरोवर का लोकार्पण भी किया।

पीलीभीत: नूरानपुर रामकथा में शामिल हुए CM योगी, कहा- श्रीराम का जीवन आदर्श और प्रेरणा का स्रोत
Published By- Diwaker Mishra

पीलीभीत से प्रेम पाठक की रिपोर्ट 

पीलीभीत/जनमत न्यूज़। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पीलीभीत जनपद के नूरानपुर मुड़िया स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पहुंच कर पूजा अर्चना की और रामकथा को भी सुना। इसके बाद उन्होंने अमृत सरोवर का लोकार्पण भी किया।

यहां उन्होंने पूज्य महंत शांतिनाथ की पावन स्मृति में महंत हनुमंत नाथ जी द्वारा आयोजित रामकथा कार्यक्रम में भाग लिया और रामकथा का श्रवण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की और अमृत सरोवर का लोकार्पण किया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन हम सभी के लिए आदर्श और प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने कहा जहां नकारात्मकता होती है, वहां महा-अशांति और अराजकता पनपती है, जबकि सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने पर ही समाज और प्रदेश में शांति और सर्वांगीण विकास संभव होता है।

मुख्यमंत्री ने अयोध्या धाम के कायाकल्प का जिक्र करते हुए कहा कि आज अयोध्या में सड़क, रेलवे सहित सभी आधुनिक बुनियादी सुविधाओं का अभूतपूर्व विकास किया गया है। भव्य राम मंदिर के निर्माण के बाद प्रतिदिन एक लाख से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने घोषणा की कि आगामी 07 नवंबर को अयोध्या में भव्य और अलौकिक दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज भारत तुष्टिकरण के स्थान पर 'संतुष्टीकरण' और सर्वसमावेशी विकास के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है।

काशी विश्वनाथ धाम में करोड़ों श्रद्धालु एक साथ निर्विघ्न दर्शन कर रहे हैं, वहीं मथुरा-वृंदावन का स्वरूप भी विश्वविख्यात हो रहा है मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के पात्र लाभार्थियों तक योजनाएं पहुंचा रही है।

मुफ्त राशन योजना, आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा, युवाओं को पारदर्शी भर्ती के माध्यम से नौकरी और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से सीधा लाभ दिया जा रहा है।