महिला काव्य मंच तमिलनाडु की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कवयित्रियों ने प्रस्तुत की सशक्त व सुंदर रचनाएं

महिला काव्य मंच, तमिलनाडु इकाई की मासिक काव्य गोष्ठी 24 अक्टूबर 2026 को अध्यक्षा श्रीमती शोभा चोरड़िया की मेजबानी में उनके निवास स्थान पर उनकी अध्यक्षता में हुई।

महिला काव्य मंच तमिलनाडु की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कवयित्रियों ने प्रस्तुत की सशक्त व सुंदर रचनाएं
Published By- Diwaker Mishra

स्पेशल रिपोर्ट अभिलाष भट्ट

चेन्नई/जनमत न्यूज़। महिला काव्य मंच, तमिलनाडु इकाई की मासिक काव्य गोष्ठी 24 अक्टूबर 2026 को अध्यक्षा श्रीमती शोभा चोरड़िया की मेजबानी में उनके निवास स्थान पर उनकी अध्यक्षता में हुई।

मुख्य अतिथि श्रीमती पमिता जी खिचा और विशिष्ट अतिथि श्रीमती रेखा राय थीं। कार्यक्रम की शुरुआत अनीता अग्रवाल की सुमधुर सरस्वती वंदना से हुई। कार्यक्रम का शानदार, प्रेरक संचालन श्रीमती नीलम सारडा ने किया। सभी कवयित्रियों ने सशक्त, सुंदर रचनाएं प्रस्तुत की।

प्रतिभागी कवयित्रियों में मोहिनी  चोरड़िया, शकुंतला करनानी, पुष्पा मूंदड़ा, डॉक्टर मिथिलेश सिंह, रेखा राय, नीलम सारडा, पमिता खिचा, वनिता पगारिया, शोभा चोरड़िया, मोनिका डागा 'आनन्द ',अनीता अग्रवाल, किरण दुबे शामिल रहीं। महासचिव वनिता पगारिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। गोष्ठी बहुत ही आनंदपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।