चंदौली पुलिस ने अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, 18 महिलाओं समेत 33 तस्कर गिरफ्तार
उप्र के चंदौली जनपद पुलिस ने अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान 18 महिलाओं समेत 33 तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद पुलिस ने अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान 18 महिलाओं समेत 33 तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।
जनपद की कोतवाली सदर पुलिस ने बंद पड़े चंदौली रेस्टोरेंट में छापेमारी कर 520।7 लीटर अवैध शराब भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार शराब की बोतलों को तस्कर अखबार में लपेटकर, बैग और कपड़ों में छिपाकर बिहार ले जाते थे।
पुलिस ने 2,234 बोतलें, टेट्रा पैक व पाउच के साथ 37,690 रुपये नकद बरामद किए हैं। तस्करी में इस्तेमाल एक टेंपो, दो मोटरसाइकिल और एक टीवीएस मोपेड भी बरामद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने यह करवाई की है।



