मैनपुरी में मासूम से दुष्कर्म: रिश्ते के चाचा पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी

पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

मैनपुरी में मासूम से दुष्कर्म: रिश्ते के चाचा पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR
मैनपुरी से गौरव पाण्डेय की रिपोर्ट —
 
मैनपुरी/जनमत न्यूज। जनपद मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। आरोप है कि रिश्ते के चाचा ने ही मासूम को निशाना बनाया। घटना के बाद परिजनों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
 
पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनके अनुसार, आरोपी दिलीप पुत्र मोतीलाल निवासी नवादा दोयम थाना मोहम्मदाबाद रविवार दोपहर उनके घर आया था। उस समय बालिका घर के बाहर खेल रही थी। 
 
आरोप है कि आरोपी उसे बहाने से छत पर ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया। मां के मुताबिक, बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब वह मौके पर पहुंचीं तो आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
 
पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
 
बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़िता के पिता के मामा का बेटा है, जो रिश्ते में बच्ची का चाचा लगता है। पीड़िता गांव के परिषदीय विद्यालय में कक्षा 5 की छात्रा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।