हाथरस की नगर पंचायत मैडू में रामलीला का मंचन, आरती व व्यास पूजन से हुआ विधिवत शुभारंभ

उप्र के हाथरस जनपद की नगर पंचायत मैडू में श्री धाम वृंदावन से पधारे हुए श्रेष्ठ पात्रों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है।

हाथरस की नगर पंचायत मैडू में रामलीला का मंचन, आरती व व्यास पूजन से हुआ विधिवत शुभारंभ
Published By- Diwaker Mishra

हाथरस से होमेश मिश्रा की रिपोर्ट 

हाथरस/जनमत न्यूज़। उप्र के हाथरस जनपद की नगर पंचायत मैडू में श्री धाम वृंदावन से पधारे हुए श्रेष्ठ पात्रों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इस आयोजन का विधिवत शुभारंभ सत्य प्रकाश शर्मा एडवोकेट, डॉक्टर पंडित गणेश चंद्र वशिष्ठ, प्रशांत शर्मा, महेश सारस्वत आदि के द्वारा दीप प्रज्वलन, व्यास पूजन एवं गणेश पूजन करके किया गया।

इस कार्यक्रम को करने का श्रेय नगर पंचायत अध्यक्ष सचिंद्र कुशवाहा एवं उनके पिता सत्यपाल सिंह कुशवाहा उर्फ पंडित जी के नेतृत्व में चल रहा है। इसी क्रम में प्रतिदिन किसी न किसी संभ्रांत व्यक्ति को आमंत्रित कर, भगवान श्री राम जी की आरती करा कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ होता है।

1 नवंबर को सतपाल सिंह कुशवाहा द्वारा डॉ. पंडित गणेश चंद्र वशिष्ठ भागवत आचार्य को भगवान राम की आरती के लिए सस्नेह आमंत्रित किया। महेश चंद्र सरस्वत, दीपक आचार्य जी, एवं लोरी लाला ठाकुर रामपाल सिंह जी के साथ सभी ने भगवान श्रीराम की आरती व व्यास पूजन किया।

साथ ही सभी पात्रों को धोती कुर्ता,गरम लोई ,पटका ,प्रतीक चिन्ह भेंट कर यथाशक्ति दक्षिणा दी गई। कार्यक्रम में श्री सतपाल सिंह कुशवाहा उर्फ पंडित जी का प्रतीक चिन्ह एवं लोई उढाकर धर्म में आस्था एवं सनातन पद्धति पर चलते हुए देख उनका भी सम्मान किया गया।