क्या आपने कभी गूगल की ‘गुगली’ खेली है?
यह एक अनोखा और मज़ेदार तरीका है जिसमें लोग विभिन्न विषयों से जुड़ी रोचक जानकारियाँ प्राप्त करते हैं। जिस प्रकार क्रिकेट में ‘गुगली’ गेंदबाज की चालाकी का प्रतीक होती है, उसी तरह गूगल भी कुछ ऐसे सवाल पूछता है जिनका उत्तर तुरंत समझ नहीं आता।

Tech News:: यह एक अनोखा और मज़ेदार तरीका है जिसमें लोग विभिन्न विषयों से जुड़ी रोचक जानकारियाँ प्राप्त करते हैं। जिस प्रकार क्रिकेट में ‘गुगली’ गेंदबाज की चालाकी का प्रतीक होती है, उसी तरह गूगल भी कुछ ऐसे सवाल पूछता है जिनका उत्तर तुरंत समझ नहीं आता। लेकिन गूगल इन प्रश्नों के माध्यम से न सिर्फ जानकारी देता है, बल्कि लोगों की ज्ञानवृद्धि भी करता है।
मंगलवार को गूगल ने एक ऐसा ही दिलचस्प सवाल पूछा – "वेबकैम का आविष्कार क्यों हुआ था?"
यह प्रश्न इंटरनेट पर लोगों के बीच जिज्ञासा का कारण बना हुआ है और कई लोग इसका उत्तर जानने के लिए गूगल सर्च कर रहे हैं।
आज वेबकैम का उपयोग वीडियो कॉल, ऑनलाइन मीटिंग्स और फोटो खींचने के लिए होता है, लेकिन इसका मूल उद्देश्य कुछ और था। गूगल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सन् 1991 में वेबकैम की शुरुआत ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में हुई थी। उस समय इसका प्रयोग वीडियो कॉल या फोटोग्राफी के लिए नहीं, बल्कि कॉफी पॉट पर नजर रखने के लिए किया गया था।
विज्ञानिक जब ब्रेक में कॉफी पीने जाते थे, तो अकसर यह देखने के लिए उठते कि कॉफी बनी है या नहीं। कई बार उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता था। इसलिए उन्होंने एक ऐसा कैमरा लगाया, जो कॉफी मशीन की लाइव तस्वीर दिखा सके। इससे समय की बचत हुई और वे तभी उठते जब कॉफी वास्तव में तैयार होती।
हालाँकि, जिस काम के लिए यह तकनीक बनाई गई थी, वह तो सीमित था, लेकिन आगे चलकर इसने डिजिटल दुनिया में क्रांति ला दी। अब यह वीडियो कॉलिंग, निगरानी और अन्य डिजिटल कार्यों में अहम भूमिका निभा रहा है।
गूगल द्वारा पूछे गए इस "गुगली" सवाल ने इंटरनेट यूज़र्स के बीच हलचल मचा दी है और बड़ी संख्या में लोग इसका जवाब जानने में रुचि ले रहे हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल सर्च को और ज्यादा उपयोगी और मज़ेदार बनाने के लिए Ogilvy कंपनी द्वारा यह अभियान चलाया गया है। इसके तहत पूछे जाने वाले सवाल केवल ऑनलाइन ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया, टीवी स्क्रीन, अखबारों, होर्डिंग्स और प्रोडक्ट पैकेजिंग के ज़रिए भी लोगों तक पहुँचते हैं। इनका मुख्य उद्देश्य लोगों को सिखाना और उन्हें गूगल सर्च के ज़रिए ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित करना है।