बाइक और बोलेरो की भीषण टक्कर में महिला की मौत, हादसे के बाद सड़क जाम
काफी मशक्कत के बाद प्रशासन ने लोगों को शांत कर जाम खुलवाया और यातायात को सामान्य कराया। पुलिस ने बोलेरो वाहन को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
औरैया से अरूण बाजपेयी की रिपोर्ट —
औरैया/जनमत न्यूज। जनपद औरैया के दिबियापुर मार्ग स्थित कंचौसी मोड़ पर मंगलवार को बाइक और बोलेरो कार के बीच हुई भीषण भिड़ंत में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो चालक और उसमें सवार लोग वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज चिचौली भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
हादसे से नाराज ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने औरैया-दिबियापुर रोड पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी औरैया, दिबियापुर थाना पुलिस तथा अन्य थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया।
काफी मशक्कत के बाद प्रशासन ने लोगों को शांत कर जाम खुलवाया और यातायात को सामान्य कराया। पुलिस ने बोलेरो वाहन को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 13
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.