सहारनपुर के देवबंद में सड़क हादसा, डीएम और एसएसपी ने घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

उप्र के सहारनपुर जनपद के देवबंद में शनिवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल हो गए, जबकि शुरुआती प्रशासनिक जानकारी के अनुसार दो लोगों की मौत हुई है।

सहारनपुर के देवबंद में सड़क हादसा, डीएम और एसएसपी ने घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश
Published By- Diwaker Mishra

सहारनपुर से अनिल वर्मा की रिपोर्ट

सहारनपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सहारनपुर जनपद के देवबंद में शनिवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल हो गए, जबकि शुरुआती प्रशासनिक जानकारी के अनुसार दो लोगों की मौत हुई है।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन के मुताबिक, चार घायलों का उपचार जारी है, जबकि कुछ घायलों को उनके परिजनों के रहने के स्थान के कारण मेरठ रेफर किया गया है।

जिलाधिकारी सहारनपुर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ सहारनपुर को भी उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।