सहारनपुर: श्री लाडली सेवा मंडल के सानिध्य में 6 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, 13 अगस्त को पूर्णाहुति
उप्र के सहारनपुर जनपद में धार्मिक आस्था को समर्पित श्री लाडली सेवा मंडल के सानिध्य में राम विहार कॉलोनी में 6 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
सहारनपुर से अनिल वर्मा की रिपोर्ट
सहारनपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सहारनपुर जनपद में धार्मिक आस्था को समर्पित श्री लाडली सेवा मंडल के सानिध्य में राम विहार कॉलोनी में 6 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
कथा का शुभारंभ 6 अगस्त 2026, बुधवार को दोपहर 3:00 से प्रारंभ हो चुकी है जो 13 अगस्त तक कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धर्मेश भारद्वाज द्वारा की जाएगी।
आयोजकों के अनुसार कथा की पूर्णाहुति 13 अगस्त 2026 को दोपहर 3:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होगी। पूर्णाहुति के उपरांत सभी भक्तजनों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। कथा का आयोजन राम विहार कॉलोनी, पीपल वाला ग्राउंड, निकट लेबर कॉलोनी, सहारनपुर में किया जा रहा है।
इस आयोजन को सफल बनाने में राजेंद्र वर्मा, अनिल वर्मा एवं राम विहार कॉलोनी के समस्त निवासियों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। श्री लाडली सेवा मंडल ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करें।




