हरदोई: ड्यूटी से घर लौट रहे पीआरडी जवान की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

उप्र के हरदोई जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र में ड्यूटी से घर लौट रहे एक पीआरडी जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई।

हरदोई: ड्यूटी से घर लौट रहे पीआरडी जवान की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
Published By- Diwaker Mishra

हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट

हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र में ड्यूटी से घर लौट रहे एक पीआरडी जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई।

घोसार गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर उन्हें एंबुलेंस से हरदोई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली शहर क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी आशाराम पीआरडी जवान थे। उनके भाई सत्यराम ने सोमवार बताया कि आशाराम ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे थे।

इसी दौरान घोसार गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।एंबुलेंस से उन्हें हरदोई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर मामले की जांच कर रही है।