चंदौली: GRP को मिली बड़ी कामयाबी, अकालतख़्त एक्सप्रेस से दो संदिग्ध गिरफ्तार; भारी मात्रा में नगदी बरामद

उप्र के चंदौली जनपद में होली के मद्देनजर चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी आरपीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। जीआरपी आरपीएफ ने 12318 अकालतख़्त एक्सप्रेस से दो संदिग्ध युवको को गिरफ्तार किया है।

चंदौली: GRP को मिली बड़ी कामयाबी, अकालतख़्त एक्सप्रेस से दो संदिग्ध गिरफ्तार; भारी मात्रा में नगदी बरामद
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में होली के मद्देनजर चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी आरपीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। जीआरपी आरपीएफ ने 12318 अकालतख़्त एक्सप्रेस से दो संदिग्ध युवको को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार युवकों के पास मिले बैग से 01 करोड़ 75 लाख कैश बरामद हुआ है। 500 के नोट के बंडल बनाकर बैग में यह कैश भरा गया था। लखनऊ से कैश लेकर दोनों युवक अकालतख्त एक्सप्रेस से कोलकाता जा रहे थे।

सीओ जीआरपी ने खुलासा किया है कि बरामद कैश हवाला से जुडा हो सकता है। गिरफ्तार किए गए दोनों युवक रितेश और प्रिग्नेश लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के निवासी बताये गए है। डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 01 से जीआरपी को यह कामयाबी मिली है।