संभल: मामी से निकाह के लिए पति ने की पत्नी की हत्या, सुसाइड का भी किया प्रयास

उप्र के संभल जिले में मामी से निकाह के लिए पति द्वारा पत्नी की हत्या करने की खबर सामने आ रही है। पत्नी की हत्या कर पति ने सुसाइड का भी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका।

संभल: मामी से निकाह के लिए पति ने की पत्नी की हत्या, सुसाइड का भी किया प्रयास
Published By- Diwaker Mishra

संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट  

संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जिले में मामी से निकाह के लिए पति द्वारा पत्नी की हत्या करने की खबर सामने आ रही है। पत्नी की हत्या कर पति ने सुसाइड का भी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका। मामला संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडी किशन दास राय का है।

प्राप्त समाचार के अनुसार संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडी किशन दास राय में एक व्यक्ति ने मामी से निकाह के लिए कैंची घोपकर पत्नी की हत्या कर दी। उसने अपने चार बच्चों के सामने पत्नी को कैंची भोंकी।

बताया जा रहा है कि मामी से निकाह को लेकर दोनों के बीच हमेशा झगड़ा होता था। इसी के चलते पति ने आशा वर्कर पत्नी को मौत के घाट उतारा। इसके बाद पति ने खुद को भी घायल कर लिया।

हत्यारोपी मेडिकल स्टोर संचालक पति अस्पताल में भर्ती है। संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडी किशन दास राय में ही इस हत्या की वारदात से हड़कंप मचा है।