अयोध्या: सांसद अवधेश प्रसाद के रोज़ा इफ्तार पार्टी में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब, भाईचारे का दिया संदेश

उप्र के अयोध्या जनपद में समाजवादी पार्टी की ओर से सहादतगंज स्थित सांसद आवास पर भव्य रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

अयोध्या: सांसद अवधेश प्रसाद के रोज़ा इफ्तार पार्टी में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब, भाईचारे का दिया संदेश
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट  

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद में समाजवादी पार्टी की ओर से सहादतगंज स्थित सांसद आवास पर भव्य रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों, पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने शिरकत कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

इस अवसर पर अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने सभी को रमज़ान की मुबारकबाद देते हुए कहा कि रमज़ान का पवित्र महीना त्याग, संयम, सेवा और इंसानियत का संदेश देता है।

रोज़ा इफ्तार जैसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गंगा-जमुनी तहज़ीब और सामाजिक समरसता की पक्षधर रही है।