फतेहपुर के औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा हादसा; फैक्ट्री की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, चार घायल

फतेहपुर के औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा हादसा होने की खबर है। यहां फैक्ट्री की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई जबकि मलबे में दबकर चार अन्य मजदूर घायल हो गए हैं।

फतेहपुर के औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा हादसा; फैक्ट्री की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, चार घायल
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट  

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर के औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा हादसा होने की खबर है। यहां फैक्ट्री की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई जबकि मलबे में दबकर चार अन्य मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार फतेहपुर के औद्योगिक क्षेत्र मलवा की एक फैक्ट्री के बाहर नाला निर्माण का काम चल रहा था। तभी फैक्ट्री की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मलबे में दबकर चार अन्य मजदूर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पूरे मामले की जांच पड़ताल मे जुटी है।