औरैया DM ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दी शुभकामनाएं, विकास में सभी नागरिकों से की सहयोग की अपील

औरैया DM ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दी शुभकामनाएं, विकास में सभी नागरिकों से की सहयोग की अपील
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के DM बृजेश कुमार ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर DM ने सभी जनपदवासियों के स्वस्थ, शिक्षित एवं समृद्ध जीवन की कामना की। DM बृजेश कुमार ने जनपद के विकास में सभी नागरिकों से सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने जनपदवासियों से देश की एकता, अखंडता और विकास में योगदान देने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा सभी मिलकर औरैया को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहयोग करें।