भदोही: औराई चौराहे पर ट्रैफिक सिपाही और ऑटो चालक में हुई जमकर मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना

उप्र के भदोही जनपद के औराई चौराहे पर ट्रैफिक सिपाही और ऑटो चालक में जमकर मारपीट होने की खबर सामने आ रही है। यह घटना CCTV में कैद हो गई है।

भदोही: औराई चौराहे पर ट्रैफिक सिपाही और ऑटो चालक में हुई जमकर मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना
Published By- Diwaker Mishra

भदोही से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट

भदोही/जनमत न्यूज़। उप्र के भदोही जनपद के औराई चौराहे पर ट्रैफिक सिपाही और ऑटो चालक में जमकर मारपीट होने की खबर सामने आ रही है। यह घटना CCTV में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार भदोही के औराई कोतवाली के सामने अंडरपास पर सवारी बैठाने को लेकर ट्रैफिक सिपाही और ऑटो चालक राकेश यादव के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच कहासुनी और हाथापाई होती दिखाई दे रही है।

सूचना मिलने पर औराई कोतवाली पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया है और सीसीटीवी के आधार पर जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।