सीतापुर: मोड़ पर हॉर्न बजाना पड़ा भारी, दबंगों ने पीट-पीट कर पूरे परिवार को किया घायल
खबर यूपी के जनपद सीतापुर के थाना मिश्रिख से है, जब मोड पर हॉर्न बजाने की बात ने हिंसक रूप ले लिया। आपको बता दे पूरा मामला अलीनगर गाँव का है जहां फैज़ान किसी काम से इस्लामनगर जा रहा था
सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट
सीतापुर/जनमत न्यूज़। खबर यूपी के जनपद सीतापुर के थाना मिश्रिख से है, जब मोड पर हॉर्न बजाने की बात ने हिंसक रूप ले लिया। आपको बता दे पूरा मामला अलीनगर गाँव का है जहां फैज़ान किसी काम से इस्लामनगर जा रहा था वहीं विपक्षी इदरीश समेत लोग बाग में बैठे थे।
फैजान ने मोड पर हॉर्न बजाया जिसको लेकर इदरीश ने भद्दी भद्दी गालियां दी। जिसका फैजान द्वारा विरोध करने पर दबंगों ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया। वही जब फैजान द्वारा अपने परिवार को बुलाया गया तो दबंगों ने भी अपने परिवार को बुलाया।
जिसके बाद दबंगों द्वारा फैजान के परिवार को बेदर्दी से पीटा गया। वही बहन के सर पर तमंचे की बेंती से वार किया गया जिससे वह मौके पर बेहोश हो गई। आनन फानन में उसको सीएचसी मिश्रिख ले जाया गया।
जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। फैजान द्वारा थाने पर तहरीर दी गई मगर पुलिस द्वारा बयान बदले जाने की बात सामने आ रही है। अब देखना यहीं है कि इस पर उच्च अधिकारियों द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है।


