सुल्तानपुर के जिला जज ने किया सिविल कोर्ट मुसाफिरखाना में वाटर कूलर व आरओ का लोकार्पण

जिला जज सुल्तानपुर, सुनील कुमार ने सिविल कोर्ट, मुसाफिरखाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेख व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।

सुल्तानपुर के जिला जज ने किया सिविल कोर्ट मुसाफिरखाना में वाटर कूलर व आरओ का लोकार्पण
REPORTED BY - RAM MISHRA, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

अमेठी/जनमत न्यूज। शुक्रवार को जिला जज सुल्तानपुर, सुनील कुमार ने सिविल कोर्ट, मुसाफिरखाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेख व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।

निरीक्षण के पश्चात जिला जज ने परिसर में स्थापित वाटर कूलर एवं आरओ का लोकार्पण किया, जिससे न्यायालय परिसर में स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

कार्यक्रम के दौरान सिविल जज (अवर खंड) मुसाफिरखाना, दीपांशी चौधरी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल, महासचिव राजीव कुमार तिवारी, अधिवक्ता, न्यायालय कर्मी एवं इंडोरामा कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जिला जज ने इस अवसर पर कहा कि न्यायालय परिसर में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सभी के लिए लाभकारी होगा और इससे कार्य वातावरण भी अधिक अनुकूल बनेगा।