अयोध्या में राष्ट्र कल्याण के लिए सुंदरकांड पाठ का आयोजन, पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत की दी बधाई
उप्र के अयोध्या जनपद के पूरा बाजार क्षेत्र अंतर्गत बाकरगंज बाजार में श्री राम जानकी मंदिर में वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल के नेतृत्व मे राष्ट्र कल्याण सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के पूरा बाजार क्षेत्र अंतर्गत बाकरगंज बाजार में श्री राम जानकी मंदिर में वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल के नेतृत्व मे राष्ट्र कल्याण सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया।
सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया।जिसमे सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने सुंदरकांड पाठ में भाग लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
वही वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल ने पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए भी राष्ट्र कल्याण सुंदरकांड का पाठ किया था और देर रात्रि तक हनुमान मंदिर में बैठ कर पूजा पाठ किया और हनुमान जी से पश्चिम बंगाल की जीत की कामना की थी। उनकी तपस्या का फल सफल हुआ और पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत हासिल हुई।
उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की मेहनत का परिणाम है जिन्होंने पूरे देश में विकास की गंगा बहा कर देश को विश्व पटल पर ले जाने का कार्य किया और देश को विकसित भारत बनाने का जो संकल्प लिया है वह संकल्प साकार होता नजर आ रहा है।
15 साल के बाद पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरा रहा अब वहां पर भी जो रुका हुआ विकास था वह विकास के कार्य किए जाएंगे और पश्चिम बंगाल प्रगती उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ेगा और भेदभाव के राजनीतिक खत्म होंगी।
वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल ने 2027 के चुनाव को लेकर कहा कि उत्तर प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत होगी।

Janmat News 
