ज्ञानपुर किशोर न्यायालय में पेशी पर आया आरोपी फरार, दो उपनिरीक्षक निलंबित

फरारी की घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोपी पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

ज्ञानपुर किशोर न्यायालय में पेशी पर आया आरोपी फरार, दो उपनिरीक्षक निलंबित
REPORTED BY - ANAND TIWARI, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

भदोही/जनमत न्यूज। ज्ञानपुर किशोर न्यायालय से पेशी पर आया एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरारी की घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोपी पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। घटना ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार आरोपी को पेशी के लिए किशोर न्यायालय लाया गया था। इसी दौरान वह मौके से भाग निकला। अचानक हुई इस घटना से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और आनन-फानन में उसकी तलाश शुरू कर दी गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।