धुरंधर 2 जैसी फिल्मों से आमिर खान के भांजे इमरान खान को दिक्कत, बॉलीवुड पर उठाए सवाल

आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान लंबे समय से सिनेमा जगत से दूरी बनाए हुए हैं लेकिन अपने बयानों को लेकर आए दिन उनका नाम चर्चा में बना रहता है।

धुरंधर 2 जैसी फिल्मों से आमिर खान के भांजे इमरान खान को दिक्कत, बॉलीवुड पर उठाए सवाल
Published By- Diwaker Mishra

मुंबई/जनमत न्यूज़। आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान लंबे समय से सिनेमा जगत से दूरी बनाए हुए हैं लेकिन अपने बयानों को लेकर आए दिन उनका नाम चर्चा में बना रहता है।

हाल ही में इमरान ने हिंदी सिनेमा को लेकर खुलकर बात की है, इस दौरान मौजूदा समय में बन रहीं हिंसक फिल्मों को लेकर तंज कसा है। जिसे अब रणवीर सिंह की धुरंधर 2 और रणबीर कपूर की एनिमल से जोड़ा जा रहा है।

हिंसक फिल्मों पर भड़के इमरान

अभिनेता इमरान खान ने हाल ही में 'रेडिट आस्क मी एनीथिंग' सेशन को रखा। इस दौरान उन्होंने फैंस के तमाम सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उनसे मौजूदा समय में बॉलीवुड में चल रहे वॉयलेंस फिल्मों के ट्रेंड को लेकर सवाल पूछा गया, जिसमें एक फैन उनसे निवेदन कर रहा है- ''आप माचो (मर्दानगी दिखाने वाले) कैरेक्टर कभी मत करना।'' जिस पर इमरान ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

उन्होंने बताया आज के समय में फिल्मों में हीरो को मर्दानगी दिखाने के लिए पेश किया जा रहा है। लंबे-लंबे बाल, गुस्सैल आदमी, खून से लथपथ चेहरा और मूवी में भयंकर हिंसा। मैं इस तरफ बिल्कुल भी नहीं जाने वाला।

उन्होंने कहा ऐसे गुस्सैल शख्स का किरदार निभाने में मुझे कोई भी दिलचस्पी नहीं है और न होगी। इन दिनों इस तरह के कैरेक्टर और फिल्मों का चलन पहले से काफी ज्यादा बढ़ गया है और इनका प्रतिनिधित्व भी बढ़-चढ़कर किया जा रहा है।

हालांकि, अपने इस बयान में इमरान खान ने धुरंधर 2 या एनिमल फिल्मों का नाम नहीं लिया है। लेकिन उनकी प्रतिक्रिया सीधे तौर पर ऐसी ही मूवीज की तरफ इशारा करती है।